रविवार 13 अगस्त भारत नेपाल सीमा से सटे खटीमा विधानसभा में सिटी लॉयन्स क्लब खटीमा द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासान के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगो को जागरूक कर अभियान चलाया । सिटी लॉयन्स क्लब खटीमा द्वारा सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 20 लोगो के 20 लाख के बीमा करवाया गया ।सिटी लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष राजकुमार अरोरा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को रोड सेफ्टी के बारे में अवगत कराते हुए दो पहिया वाहनों में हेलमेट एवम अपनी स्वयं सुरक्षा को लेकर लोगो को जागरूक किया गया सिटी लॉयन्स क्लब खटीमा द्वारा दो पहिया वाहनों के बीमा भी कराने का कार्य किया गया।सड़क सुरक्षा अभियान के कार्यक्रम के दौरान सिटी लॉयन्स क्लब खटीमा के अध्यक्ष राजकुमार अरोरा सचिव हरमिक सिंह गिल,लॉयन भुवन चंद्र जोशी,लॉयन इकबाल अहमद,लॉयन परवीन उपाध्याय, लॉयन विनीत गुप्ता,लॉयन डॉ विनोद कुमार,लॉयन सुधीर बत्रा,विवेक अग्रवाल कोषाध्यक्ष के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने सड़क सुरक्षा अभियान में शामिल रहे। अभियान के समय मे सिटी लॉयन्स क्लब खटीमा की टीम ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान लागातर जारी रहेगा।