Home » राष्ट्रीय » हरे भरे पेंडो के बीच जेसीबी चलाकर जंगल को पहुंचाया जा रहा नुकसान

हरे भरे पेंडो के बीच जेसीबी चलाकर जंगल को पहुंचाया जा रहा नुकसान

खटीमा विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है।जिसमे ठेकेदार के माध्यम से नियमो को ताक पर पाईप लाईन को डालने के लिए वन विभाग की भूमि पर खड़े हरे भरे पेंडो पर जेसीबी चलाकर जंगलों को नुकसान करते नजर आ रहे है।
जल निगम द्वारा वन विभाग की बगैर परमिशन के हजारों नए पौधों समेत बड़े पेंडो की जड़ो को कमजोर किया जा रहा जिसकी जानकारी वन विभाग को नही है। मौके पर पहुंची मीडिया द्वारा अनुमति की जानकारी ली तो कार्य कर रहे कर्मियों के पास विभाग कीअनुमति नही मिली मामले में जल निगम के जेई गिरी ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना जल जीवन मिशन के तहत कई जगह ऐसी है जहां वन विभाग की भूमि और जंगल बीच मे आ रहे है लेकिन वह विभाग द्वारा लिखित अनुमति प्रदान नही की गई है ऐसे में केंद्र सरकार की योजना पर कार्य नही हो पा रहा है। आपको बताते चले कि एक तरफ पर्यावरण को बचाने के एवज में लाखों करोड़ों रुपये सरकार की तरफ से विज्ञापन के माध्यम जरूर खर्च किये जा रहे हो लेकिन जंगलों के बीच बगैर आबादी की जगह से पाईप लाइन बिछाने से लाखों रुपये की बेशकीमती पेंडो को नुकसान पहुंचाया जा रहा है अब देखना यह होगा कि जंगलों की सुरक्षा कर रहे वन विभाग के अधिकारी कुम्भकर्णीय नींद से कब जागेगा

RELATED LATEST NEWS