Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :- बड़ी खबर-यहाँ चौकीदार ने खुद को बताया वन दरोगा, महिला आरक्षी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बिग न्यूज़ :- बड़ी खबर-यहाँ चौकीदार ने खुद को बताया वन दरोगा, महिला आरक्षी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

26 जून 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) वन विभाग में संविदा के माध्यम से लगे चौकीदार ने खुद को वन विभाग में दरोगा बताकर महिला आरक्षी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने पीडिता से सगाई भी कर ली थी। महिला ने आरोपी पर उसके अकाउंट से डेढ़ लाख रुपए उड़ाने का भी आरोप लगाया है।

घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। वन विभाग में तैनात महिला आरक्षी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पहचान ललित बिष्ट उर्फ़ शुभम निवासी प्रेमनगर से हुई थी। ललित ने खुद को वन विभाग में दरोगा बताया था। दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। पीड़िता ने बताया की आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही। जिस पर उसने अपने परिजनों को ये बात बता दी।

अकाउंट से उड़ाई लाखों की रकम
पीड़िता ने बताया कि दोनों की सगाई 15 अप्रैल 2023 में हो गई थी। जिसके बाद आरोपी का उसके घर आना-जाने होने लगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने ललित पर आरोप लगाया कि उसने उसके साइन किए चेक चोरी कर उसके अकाउंट से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए। महिला आरक्षी ने जब उससे शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया अरेस्ट
महिला आरक्षी ने जब शक होने पर उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला की ललित वन विभाग में चौकीदारी की नौकरी करता है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने कहा की आरोपी को गिरफ्तार को न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

 

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : उधमसिंहनगर में अवैध असलहा तस्करी का भंडाफोड़ SSP अजय गणपति की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

09 अप्रैल 2026 ( सीमांत की आवाज ) उधमसिंहनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए