Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :- राज्य कर विभाग में पदों की कटौती को लेकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर भेजा ज्ञापन

बिग न्यूज़ :- राज्य कर विभाग में पदों की कटौती को लेकर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन कर भेजा ज्ञापन

26 जून 2024 ( सीमान्त की आवाज़ )

राज्य में जीएसटी लागू होने के पश्चात विभाग के पुर्नगठन हेतु वर्तमान में अधिकारियों का ढांचा राज्य

कर मुख्यालय द्वारा शासन को प्रेषित किया गया है। उक्त ढांचे में राज्य कर अधिकारियों के पदों में

कटौती / समाप्ति किये जाने की प्रबल संभावना की जा रही है। राज्य कर अधिकारी के 50 प्रतिशत पदो पर

तृतीय श्रेणी के कार्मिको की लंबी सेवा अवधि के बाद पदोन्नति होती है। तृतीय श्रेणी कार्मिक पूर्णत राज्य के मूल

निवासी है। पदो पर कटौती होना कार्मिको / मूल निवासियो के हितों पर सीधा कुठाराघात है।

प्रान्तीय कार्यकारणी के अध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में राज्य कर अधिकारी के पदो पर

कटौती की संभावना को देखते हुए आज दिनाक 26062024 को राज्य कर मुख्यालय देहरादून में विरोध दर्ज किया गया। इसी कम में शाखा खटीमा द्वारा गेट मीटिंग कर कड़ा विरोध दर्ज किया गया। भविष्य में राज्य कर अधिकारी के पदो पर 01 भी पद पर कटौती होने पर कर्मचारियों द्वारा प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आदोलन करने हेतु बाध्य होने को कहा गया।

शाखा खटीमा में विरोव दर्ज करने हेतु श्री दीपक सिंह सागन्त प्रदीप राणा, श्रीमती भारती धामी, श्री महेन्द्र सिंह, श्री हरजिन्दर सिंह, श्री सदीप कुमार, श्रीमती तुलसी, श्री हिमांशु पांडे एवं श्री संजय सौन उपस्थित रहे।

 

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- मुख्यमंत्री धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन, 10 एकड़ जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू

5 जून 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन विभाग

बिग न्यूज़ :- मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में श्री प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी उपस्थित थे।

बिग न्यूज़ :- उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को स्वर्णिम अवसर एवं चुनौती के रूप में लेने की हिदायत देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को तैयारियों को तत्परता से अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए हैं