Big news :- लायंस क्लब खटीमा सिटी का चौथा स्थापना दिवस: हरमिक सिंह अध्यक्ष, विवेक अग्रवाल सचिव, राहुल कंसल कोषाध्यक्ष नियुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 जुलाई 2025 ( सीमांत की आवाज ) लायंस क्लब खटीमा सिटी ने धूमधाम से मनाया चौथा स्थापना दिवस
खटीमा, 23 जुलाई 2024: लायंस क्लब खटीमा सिटी ने अपना चौथा स्थापना दिवस क्रीदय होटल, खटीमा में भव्य समारोह के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों के साथ-साथ कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन हरमीक सिंह ने अपने स्वागत भाषण में क्लब की चार साल की सामाजिक सेवा यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि क्लब ने नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, कंबल वितरण, वृक्षारोपण, शिक्षा सामग्री वितरण और स्वच्छता जागरूकता जैसे कार्यों से समाज में योगदान दिया है।
विशिष्ट अतिथि प्रथम उपमंडल अध्यक्ष लायन परमजीत सिंह और द्वितीय उपमंडल अध्यक्ष लायन दलजीत सिंह टोनी ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि लायंस क्लब समाज में सकारात्मक बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए कुछ सदस्यों को सम्मानित किया गया। संचालन लायन विवेक अग्रवाल (सचिव) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन लायन राहुल कंसल (कोषाध्यक्ष) ने दिया।
क्लब ने “We Serve” के आदर्श को और अधिक सक्रियता से निभाने का संकल्प लिया। समारोह में चार्ट प्रेसिडेंट लायन भुवन जोशी, जोनल अध्यक्ष लायन राजकुमार अरोड़ा, लायन विनीत गुप्ता, लायन प्रवीण उपाध्याय, लायन संजय गुप्ता, लायन कैप्टन दीवानी चंद, लायन अमित अग्रवाल, लायन इकबाल अहमद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
लायंस क्लब खटीमा सिटी ने आगामी वर्षों में समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें