27 अगस्त 2025 (सीमांत की आवाज ) चंपावत बनबसा महेंद्रनगर, नेपाल में संचालित डायमंड कैसिनो में भारतीयों को निशाना बनाकर कथित तौर पर शराब परोसने और जुआ मशीनों में सेटिंग कर उनके पैसे हड़पने की खबरें सामने आ रही हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा के कारण भारतीय नागरिक आसानी से नगदी लेकर कैसिनो पहुंच रहे हैं, जिसका फायदा कैसिनो संचालक उठा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, कैसिनो में परोसी जाने वाली शराब से भारतीय ग्राहकों को नशे में धुत कर उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। जुआ मशीनों में कथित सेटिंग के जरिए भारतीयों के पैसे हड़पने के मामले भी सामने आए हैं। खुली सीमा होने के कारण सीमा सुरक्षा बल (SSB) और अन्य जांच एजेंसियों की निगरानी के बावजूद लोग बिना किसी रोक-टोक के नगदी लेकर नेपाल जा रहे हैं।
यह स्थिति न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि सामाजिक और नैतिक समस्याओं को भी जन्म दे रही है। स्थानीय प्रशासन और भारतीय जांच एजेंसियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि खुली सीमा का दुरुपयोग रोका जा सके और भारतीय नागरिकों को इस तरह की ठगी से बचाया जा सके।








