27 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) ऊधमसिंहनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ANTF/SOG रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने 52.08 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, नगदी और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, कलकत्ता फार्म क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में सचिन सिंह के पास से 41.02 ग्राम और सुखविंदर सिंह के पास से 11.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने नेपाल के लोगों तक स्मैक सप्लाई करने की बात स्वीकार की है, जिसके आधार पर पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।











