बिग न्यूज :- लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा नया पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

29 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास योजनाओं की जानकारी ली और कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शारदा कॉरिडोर एवं शारदा रिवर फ्रंट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय व्यवसायों, स्वरोजगार और लोगों की आय में वृद्धि होगी। सरकार का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का बेहतर उपयोग कर स्थानीय लोगों को उसका सीधा लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोहियाहेड वाटर बाईपास के विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें