Big news : देवीपुरा में दो किलोमीटर लंबी घेरबाड़ से किसानों को मिली राहत, जंगली जानवरों से फसलों की होगी सुरक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

21 नवंबर 2026 ( सीमांत की आवाज )

देवीपुरा में दो किलोमीटर लंबी घेरबाड़ से किसानों को मिली राहत, जंगली जानवरों से फसलों की होगी सुरक्ष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कृषक कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को मिला लाभ, ग्रामीणों ने जताया आभार

चम्पावत। जनपद चम्पावत के ग्राम सभा देवीपुरा में किसानों की फसलों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई है। गांव में करीब दो किलोमीटर लंबी तारबाड़ (घेरबाड़) का कार्य पूरा होने से किसानों और ग्रामीणों को जंगली जानवरों की आवाजाही से बड़ी राहत मिली है। इस व्यवस्था से अब खेतों में खड़ी फसलों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी और ग्रामीण बिना किसी भय के अपने कृषि कार्य कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कृषक हितैषी नीतियों के तहत कराए गए इस कार्य से देवीपुरा ग्राम सभा के मजगांव क्षेत्र से लेकर सोनिया क्षेत्र तक घेरबाड़ की गई है। इससे पहले क्षेत्र में मगरमच्छ सहित अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती थी, जिसके चलते ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा और फसलों के नुकसान की चिंता सताती रहती थी। घेरबाड़ का कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तारबाड़ और घेरबाड़ लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों की फसलों को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान से बचाना और ग्रामीणों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

ग्राम सभा देवीपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हीराचंद ने बताया कि पहले गांव में मगरमच्छ और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही रहती थी, जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे। अब लगभग दो किलोमीटर लंबी तारबाड़ लगने से इस समस्या से काफी हद तक निजात मिली है। उन्होंने कहा कि गांव में सोनिया क्षेत्र तक घेरबाड़ की गई है, जिससे फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होने में मदद मिल रही है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के लोग इस व्यवस्था से बेहद संतुष्ट हैं।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता चंदन भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें