Big news : प्रथम राज्य आपदा दिवस पर सुरई वन क्षेत्र में वनाग्नि मॉक ड्रिल, चार लोग झुलसे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

khatima :- नवंबर 2026 / मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में दो ग्रामीण आंशिक रूप से झुलस गए, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, वनाग्नि नियंत्रण के दौरान दो दैनिक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नागरिक चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार जारी है।
इस संयुक्त अभ्यास में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एनडीआरएफ के 22 जवान, राजस्व एवं तहसील प्रशासन के 6, पुलिस विभाग के 14, अग्निशमन विभाग के 9 तथा स्वास्थ्य विभाग के 5 कर्मियों ने भाग लिया। इसके अलावा वन विभाग के 4 वन दारोगा, 8 वन आरक्षी, 12 फायर वॉचर और 4 ग्रामीण भी शामिल रहे।
मॉक ड्रिल के बाद वन विभाग की ओर से बताया गया कि वर्तमान में क्षेत्र में आग की कोई घटना नहीं है। वन क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। इस अभ्यास का उद्देश्य वनाग्नि जैसी आपदा के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित कार्रवाई और राहत एवं बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें