Home » अंतराष्ट्रीय » खटीमा नेपाल सीमा पर 2 लाख से ज्यादा कीमतों के चाइनीज लाइटर पकड़े

खटीमा नेपाल सीमा पर 2 लाख से ज्यादा कीमतों के चाइनीज लाइटर पकड़े

29 अप्रैल 2024 (सीमान्त की आवाज़)

भारत नेपाल सीमा पर तस्करी के 21000 लाइटर पुलिस ने किया बरामद

जनपद उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खटीमा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत थाना झनकईया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारत नेपाल सीमा स्थित वन महोलिया गांव के पास झाड़ियों से 21 पेटियों में रखे हुए 21 हजार लाइटर बरामद किए हैं, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। थाना झनकईया पुलिस द्वारा सोमवार को मुखबिर की सूचना पर भारत नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम वन महोलिया में पूजा पत्नी ओमनाथ सागर के घर के बाहर झाड़ियों के पीछे से सात कट्टों में रखे हुए कुल 21 पेटी लाइटर बरामद किया गया है। 21 पेटियों के अंदर 420 छोटे डिब्बों में कुल 21000 लाइटर रखे गए थे जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बरामद माल वन महोलिया निवासी अर्जुन पुत्र ओमप्रकाश का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग को रिपोर्ट प्रेषित किया जा रहा है।

 

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : खटीमा: डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में मारी बाजी

18 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) संवाददाता असद जावेद की रिपोर्ट  खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म