Home » अंतराष्ट्रीय » खटीमा:- वरिष्ठ भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर S.D.M.को कराया अवगत

खटीमा:- वरिष्ठ भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर S.D.M.को कराया अवगत

18 मई 2024 ( सीमान्त की आवाज़) भारतीय जनता पार्टी  वरिष्ठ नेता नंदन सिंह खड़ायत के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगो ने आज उप जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार से बच्चों के भविष्य में पढ़ रहे प्रभाव और लगातार इसका कारोबार बढ़ने और नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर इस का सेवन किया जाना विषय को लेकर मुलाकात की साथ में क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर  उप जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराते हुए क्षेत्र की विभिन्न गलियों में नाली के ऊपर पड़े हुए लोहे के जाल चोरी होते जा रहे हैं । क्षेत्र की  गलियों में हो रही गंदगी से चलने में लोगों को काफी परेशानी हो रही यह लोहे की जाल लोग चोरी कर कबाड़ियों के यहां बेच रहे हैं इसलिए इन कबाड़ियों की भी जांच होनी चाहिए।आने वाले समय में बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में जल भराव ना हो इसके लिए अभी से तैयारी करने और विभिन्न नालीयो की सफाई करने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने  की बात कर बताया क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने पहुंचे पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश जोशी अमित कुमार पांडे बलदेव सिंह गुड्डू टम्टा प्रमोद गडकोटी मुकेश रोहेला सनी भाई  समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

 

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- अजय गणपति खुद उतरे सड़कों पर, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रुद्रपुर में पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ

15 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत