Home » अंतराष्ट्रीय » खटीमा:- नशीले इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार

खटीमा:- नशीले इंजेक्शनों के साथ दो गिरफ्तार

18 मई 2024 ( सीमान्त की आवाज़)

*उधम सिंह नगर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी ।*

*कोतवाली खटीमा क्षेत्र में 100 नशीले इंजेक्शन के साथ दो अभियुक्त उधम सिंह नगर पुलिस की गिरफ्त।*

 पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद- उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस अधीक्षक महोदय रूद्रपुर व  पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 17.05.2024 को प्रभारी निरीक्षक महोदय खटीमा को कुशल नेतृत्व में थाना खटीमा की पुलिस टीम द्वारा खटीमा बाईपास कुटरी, के पास से चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल में जा रहे दो व्यक्तियों को नशे के 100 इंजेक्शन के साथ गिरफ़्तार कर NDPS ACT के तहत थाना कोतवाली खटीमा में मुक़दमा पंजीकृत किया गया ।अभियुक्तगणों द्वारा इंजेक्शनों के परिवहन के लिए एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल प्रयोग की जा रही थी जिसे कब्ज़े पुलिस लेकर सीज किया गया है। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमाण्ड मा0न्या0 के समक्ष पेश कराया जाएगा ।

*अभियुक्तगणों का नाम पता*

1. जसवंत सिंह उर्फ़ जस्सी पुत्र हरदीप सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी- टुकड़ी थाना नानकमत्ता

2. ⁠ कृष्णा सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी- टुकड़ी थाना नानकमत्ता

*बरामदगी*

1. Buprenorphine injection- 50

2. Promethazine hydrochloride injection – 50

3.परिवहन करने में प्रयुक्त की गई एक अदद मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट ।

 

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : खटीमा: डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में मारी बाजी

18 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) संवाददाता असद जावेद की रिपोर्ट  खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म

बिग न्यूज़ :-मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रदेशभर में 4 अक्टूबर से अगले 15 दिन तक अभियान चलाकर असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत गर्भवती महिलाओं, निर्माण स्थलों में काम करने वाली गर्भवती महिला श्रमिकों व घरेलू नौकरों के रूप में कार्यरत तथा शहरी मलिन बस्तियों में निवासरत गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती रतूडी ने निर्धारित समयसीमा के भीतर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत विशेषरूप से कम आय वर्ग की सभी गर्भवती महिलाओं की पीएमएमवीवाई की शत् प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।