Home » राष्ट्रीय » नैनीताल खाई में गिरा वाहन 7 की मौत

नैनीताल खाई में गिरा वाहन 7 की मौत


– उत्तराखंड के जनपद नैनीताल से आज सुबह ही बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की खबर आ रही है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डालकन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दूरस्त इलाका होने की वजह से अभी तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News