Home » राष्ट्रीय » बिग ब्रेकिंग वनाग्नि की आग में झुलसे 4 लोगो ने तोड़ा दम अनाथ हुए चार मासूम

बिग ब्रेकिंग वनाग्नि की आग में झुलसे 4 लोगो ने तोड़ा दम अनाथ हुए चार मासूम

5 मई 2024 (सीमान्त की आवाज़)  अल्मोड़ा के स्यूनराकोट के जंगल में गुरुवार को लगी भीषण आग में झुलसे सभी 4 प्रभावितों ने दम तोड़ दिया है।

 

मामले में दो लीसा श्रमिकों का घटना के दिन ही निधन हो गया था। वहीं सुशीला तिवारी रेफर की गई दो में से एक महिला तारा ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि एम्स ऋषिकेष को रेफर की गई पूजा ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। स्यूनराकोट में आग बुझाने का प्रयास करते हुए यह चारों झुलस गए थे। 

दोनों परिवारों के दो-दो मासूम बच्चे हैं,जो घटना के बाद अनाथ हो गए हैं। वर्तमान में बेह में ही रमेश भाकुनी और ब्लॉक प्रमुख बबीता भाकुनी ने उन्हें आश्रय दिया है!

वहीं पौड़ी में पहाड़ के जंगल आए दिन आग की लपटों से धदकते हुए दिखाई दे रहे हैं जिन्हें रोकने का प्रयास वन विभाग करने में जुटा हुआ है। वहीं जंगलों की आग अब लोगों की जान लेने में उतारू हो गई है। ताजा मामला थपली गांव का हैं जहाँ के जंगलों में आग लग गई धीमे-धीमे यह आग की लपटे 65 वर्षया बुजुर्ग के खेतों मे आ पहुंची जिसके बाद बुजुर्ग महिला आग को बुझाने का प्रयास करती रही लेकिन वह आग की चपेट में आ गई आग की चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गई आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण महिला ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया। 

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : खटीमा: डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में मारी बाजी

18 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) संवाददाता असद जावेद की रिपोर्ट  खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म