Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :- निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी तैयार, सभी नगर वार्डो में खड़े करेगी प्रत्याशी

बिग न्यूज़ :- निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी तैयार, सभी नगर वार्डो में खड़े करेगी प्रत्याशी

8 जून 2024 ( सीमान्त की आवाज ) उत्तराखंड जनपद उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। जिले के सभी नगर पालिका के सभासद के रूप में अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। लोक निर्माण गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक का संचालन कर रहे आप पार्टी के कार्यकर्ता ने बताया कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के दिये गए पूर्वर्ती आदेश की अवमानना उत्तराखंड शासन के द्वारा की गई जिससे हाईकोर्ट ने कल अवमानना का नोटिस भेज सरकार को तलब किया है।

आप पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकतंत्र में भाजपा का विश्वास नही है इसलिए भाजपा सरकार चुनाव नही कराना चाहती प्रशासक के माध्यम से जनता पर अपने निर्णय थोप भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा दे रही है निकाय स्तर पर जनता की सरकार न होने से इस भीषण गर्मी में जनता की मूलभूत समस्याओं को सुनने वाला कोई नही है जो प्रशासक बैठे है वो जनता की किसी भी समस्या का निराकरण नही कर रहे है जिससे जनता आक्रोशित है इसलिए माननीय उच्च न्यायालय ने सरकार को अवमानना का नोटिस जारी कर शासन को तलब किया है।

आप पार्टी के कर्तकर्ता दया कृष्ण कालोनी ने कहा कि सरकार की मंशा चुनाव कराने की नही है क्योंकि सरकार डरी हुई है।

बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दया कृष्ण कालोनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।  इस दौरान आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुखदेव सिंह चीमा,राजू सुनेजा,अरुण ऐरी, अमन अरोरा,अजीम रजा,सचिन राणा,रघुवर सिंह,उदय प्रताप,सिम्मी,राज खान,बलजिंदर सिंह,गिरीश जोशी,हेराज पांडेय आदि मौजूद रहे

 

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज़ :-मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बॉल कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद भी मैदान पर उतरते हुए, लॉन बॉल में हाथ आजमाया।

बिग न्यूज़ :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पौड़ी जिले के सतपुली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए पूर्वी नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास सहित लगभग 172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें123 करोड़ 53 लाख की 04 योजनाओं का शिलान्यास व 49 करोड़ 12 लाख की 20 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।