Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :- रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर अरेस्ट

बिग न्यूज़ :- रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर अरेस्ट

25 जून 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) देहरादून उत्तराखंड में सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की कारवाई के तहत बड़ा एक्शन हुआ है। असिस्टेंट कमिश्नर GST शशिकांत दुबे को 75000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक दुबे राजपुर रोड स्थित एक होटल व्यवसाई को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। उसका चालान करने से लेकर कई धमकी दी जा रही थी। मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जांच करते हुए मामले को सही पाया इसके बाद आज दुबे को उनके अपने ऑफिस से रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक इनके ऑफिस रिकॉर्ड से लेकर घर की तलाशी भी लिए जाने की तैयारी चल रही है

 

RELATED LATEST NEWS

Latest News