Home » राष्ट्रीय » बड़ी खबर :- बड़ी खबर। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान और इस दिन आएंगे नतीजे

बड़ी खबर :- बड़ी खबर। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, इस दिन होगा मतदान और इस दिन आएंगे नतीजे

23 दिसम्बर 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) निकाय चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो गई है। आपत्तियों के निपटाने के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी करने के बाद सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। निकाय चुनाव के लिए 27 से 30 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि है।
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी
निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 27 से 30 दिसंबर तक निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 31 से एक जनवरी 2025 तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो जनवरी तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। तीन जनवरी 2025 को प्रतीक आवंटित किए जाएंगे।
23 जनवरी को होगा मतदान
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी 2025 को मतदान होगा। जबकि 25 जनवरी को मतगणना की जाएगी और इसी दिन चुनाव के नतीजे आएंगे। निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- मुख्यमंत्री धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन, 10 एकड़ जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू

5 जून 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन विभाग

बिग न्यूज़ :-मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रदेशभर में 4 अक्टूबर से अगले 15 दिन तक अभियान चलाकर असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत गर्भवती महिलाओं, निर्माण स्थलों में काम करने वाली गर्भवती महिला श्रमिकों व घरेलू नौकरों के रूप में कार्यरत तथा शहरी मलिन बस्तियों में निवासरत गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती रतूडी ने निर्धारित समयसीमा के भीतर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत विशेषरूप से कम आय वर्ग की सभी गर्भवती महिलाओं की पीएमएमवीवाई की शत् प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।