बिग न्यूज :- टनकपुर में चम्पावत पुलिस का बड़ा एक्शन, 253 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; 75 लाख की खेप बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

25 जून 2026 ( सीमांत की आवाज )

टनकपुर/चम्पावत, 25 जून। उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत चम्पावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 253 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत Rekha Yadav के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई। 24 जून को Niharika Semwal के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली टनकपुर एवं एसओजी टीम के संयुक्त अभियान के दौरान मनिहारगोठ क्षेत्र में रेलवे पटरी के समीप संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर बैठे एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 253 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम मंसूरी (21 वर्ष) पुत्र सलीम मंसूरी, निवासी वार्ड नंबर-6, मीना बाजार, बनबसा, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 253 ग्राम स्मैक, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 900 रुपये नकद तथा एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक पीलीभीत जिले के टाटरगंज निवासी हैरी सिंह से लाकर नशे के आदी युवाओं को बेचता था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी हैरी सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली टनकपुर में आरोपी के खिलाफ धारा 08/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें