Home » राष्ट्रीय » Big news मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया

Big news मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया

19 मार्च सीमांत की आवाज

*मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया*

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की।

इस अवसर पर सचिव डा० आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डा० सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा० आशुतोष स्याणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डा० मनोज शर्मा, चिकित्साधिकारी डा० विमलेश जोशी, डा० रविन्द्र सिंह राणा, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारी एवं सचिवालय के कार्मिक मौजूद रहे।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- अजय गणपति खुद उतरे सड़कों पर, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रुद्रपुर में पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ

15 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत

बिग न्यूज़ :-मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को एसडीआरएफ (राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि) के तहत होने वाले विभिन्न सुरक्षात्मक एवं पुर्ननिर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्धता को प्राथमिकता देने की सख्त हिदायत दी है। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यो के साथ ही नदियों के नियमित चैनलाइजेशन करने के निर्देश दिए हैं।