बिग न्यूज़ :- टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग 10 घंटे बाद खुला विभिन्न स्थानों पर कुछ सड़के बन्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

18 जुलाई 2024 ( सीमान्त की आवाज़ )

एनएच पर टनकपुर-चंपावत के बीच 3 जगह बंद रहा एनएच, चंपावत जिले की 20 सड़कें अब भी बंद

चंपावत/टनकपुर। लगातार दूसरे दिन टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों बंद रहा। 17 जुलाई को 12 घंटे और आज 18 जुलाई को 10 घंटे तक राजमार्ग बंद रहा। एनएच के टनकपुर से चंपावत के 75 किलोमीटर के फासले पर तीन जगह पर मलबा आने से सड़क बंद रही। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े 5 बजे बंद राष्ट्रीय राजमार्ग शाम 3.30 बजे तक बंद रहा। स्वांला, कठौल और चल्थी में लगातार आ रहे मलबे को जेसीबी, डोजर आदि मशीनों से घंटों बाद हटाया जा सका। आखिरकार साढ़े 3 बजे कठौल से मलबा साफ होने के बाद NH पर आवागमन सुचारू हुआ। सड़क बंद रहने से दर्जनों वाहनों में बड़ी संख्या में यात्री फंसे रहे। सड़क बंद होने के दौरान टनकपुर के ककरालीगेट में मैदान की ओर आने वाले वाहनों को सुरक्षागत कारणों से रोका गया था। एनएच के अलावा चंपावत जिले की 20 सड़कें भी बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें