Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :- N.H.74 पर कार एक्सीडेंट में दो लोग गंभीर घायल कार में लगी आग

बिग न्यूज़ :- N.H.74 पर कार एक्सीडेंट में दो लोग गंभीर घायल कार में लगी आग

9 सितम्बर 2024 ( सीमान्त की आवाज़ ) जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग 74 टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित कार ने दो बाईक सवार लोगो को जोरदार मारी टक्कर घायलों को 108 की मदद से उपचार हेतु नागरिक अस्पताल ले जाया गया चिकित्सको ने बताया कि गंभीर रूप से हुए घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है दुर्घटना स्थल पर अनियंत्रित कार में घटना के बाद लगी आग से आसपास के इलाके मची अफरा तफरी मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य घायलों को भी नागरिक अस्पताल उपचार हेतु कराया भर्ती। बताया जा रहा है कि घायलों में कृष्णा राणा,गौरीशंकर को गंभीर चोटें आई जिस कारण हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर किया गया है।

राट्रीय राजमार्ग 74 खटीमा लोहियापुल के पास हुई सड़क दुर्घटना के कारण पूछने पर स्थानीय लोगो ने बताया कि सड़क के किनारे बिजली के पोल पर लाइटें नही जलती जिस कारण आये दिन दर्जनो सड़क दुर्घटनाएं बनी रहती है स्थानीय लोगो ने इस बारे में प्रशासान को अवगत कराया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है।

 

RELATED LATEST NEWS