मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की।सूत्रों की माने तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में केबिनेट की रिक्त पड़ी सीटों के बारे में भी चर्चा व मुलाकात एक विषय हो सकता है आपको बताते चले प्रदेश में धामी सरकार में केबेनेट के चार सीटें भरी जानी है जिसको लेकर लंबे समय से चर्चा के बाजार गर्म है कयास यह लगाया जा रहा कि जल्द ही चर्चाओं पर विराम लग सकता है।