Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :-खटीमा नगर निकाय में भाजपा को मिली प्रचंड जीत

बिग न्यूज़ :-खटीमा नगर निकाय में भाजपा को मिली प्रचंड जीत

25 जनवरी 2025 ( सीमान्त की आवाज़ )

खटीमा में भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी की 11162 मतों से बंपर जीत

खटीमा। खटीमा में निकाय चुनाव में पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी ने बंपर जीत हासिल की। उन्होंने निर्दलीय राशिद अंसारी को 11 हजार 162 मतों से मतों से पराजित किया। जबकि मुस्लिम मतदाताओं के कांग्रस से दूरी बनाने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी उमेश राठौर तीसरे नंबर पर रहे।
इस बार खटीमा निकाय चुनाव में खटीमा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के आठ और सभासद पद के 96 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। खटीमा शहर के 65666 मतदाताओं में से 49906 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी को सबसे अधिक 22,991 मत मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अंसारी को 11,829 और कांग्रेस प्रत्याशी को 7,211 मत मिले। रमेश चंद्र जोशी की जीत पर देर शाम को कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रमेश चंद्र जोशी के नारे लगाए। जबकि निकाय चुनाव में कांग्रेस को बेहद निराशा हाथ लगी।
मुस्लिम मतदाताओं ने कांग्रेस पर कम भरोसा किया। जबकि इस्लाम नगर और गोटिया में बंपर मतदान होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी उमेश राठौर को कम मत मिले। राशिद अंसारी दूसरे नंबर पर रहे।

RELATED LATEST NEWS