Home » राष्ट्रीय » उत्तराखंड –नाली में मिले एक दूसरे से लिपटे महिला पुरुष के शव पुलिस जुटी जांच में

उत्तराखंड –नाली में मिले एक दूसरे से लिपटे महिला पुरुष के शव पुलिस जुटी जांच में

26 Nov. 2023. Dehradun. उत्तराखंड में राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अभी इसके आत्महत्या मान रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुरुष अपने घर से सुबह के वक्त टहलने निकल था।लेकिन, जब काफी समय बाद नहीं लौटा तो परिजन वहां पहुंच गए। उसके बगल में एक महिला का भी शव था।घटना चाय बगान के दारु चौक की है। मृतक पुरुष का नाम संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला है। जबकि, महिला का नाम हेमलता निवासी पीतांबरपुर है। हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। जबकि सुनील सेना से सेवानिवृत्त है।संदीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था। इसके बाद जब वापस नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने तलाश की। मोबाइल लोकेशन दारू चौक की आई तो सब वहां पहुंचे। दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए नाली में पड़े थे। नाली में पानी था। जिसके ऊपर से ही संदीप और हेमलता के डूबे हुए चेहरे नजर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस शवों को कब्ज़े में लेकर इन्वेस्टिगेशन में जुट गई है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- अजय गणपति खुद उतरे सड़कों पर, ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रुद्रपुर में पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ

15 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत