Home » राष्ट्रीय » उधम सिंह नगर में पकड़ी नामी गिरामी कम्पनियों की नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, लाखों की दवा बरामद।नकली दवा बनाकर देश के अधिकतर राज्यों में की सप्लाई।

उधम सिंह नगर में पकड़ी नामी गिरामी कम्पनियों की नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, लाखों की दवा बरामद।नकली दवा बनाकर देश के अधिकतर राज्यों में की सप्लाई।

उधम सिंह नगर में पकड़ी नामी गिरामी कम्पनियों की नकली दवा बनाने की फैक्टरी, लाखों की दवा बरामद, नकली ब्रांडेड कंपनी की एंटी बायोटिक टेबलेट दवा बनाकर देश के कई राज्यों में की सप्लाई।

काशीपुर(उधम सिंह नगर) काशीपुर पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर ने संयुक्त कार्रवाई कर एक मकान में नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ब्रांडेड कंपनी की लाखों रुपये की दवा, दवा बनाने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। एक कार भी जब्त की गई है जानकारी के अनुसार सीतारामपुर स्थित द्वारिका कॉलोनी में किराये के मकान में नकली दवा बनाने की फैक्टरी चल रही थी। ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज कुमार व कटोराताल चौकी प्रभारी विपुल जोशी ने बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में कुछ लोग एक मकान में डिस्पोजल सामग्री बनाने की आड़ में नकली दवा बनाने का धंधा कर रहे हैं।

RELATED LATEST NEWS

Latest News