Home » राष्ट्रीय » भारत नेपाल सीमा बनबसा कस्टम चौकी पर खुले आम अवैध वसूली खेल बदस्तूर जारी कैमरे में कैद हुई अवैध वसूली की वीडियो।
कस्टम पुलिस के कर्मी बगैर वर्दी के ड्यूटी करते आये नजर

भारत नेपाल सीमा बनबसा कस्टम चौकी पर खुले आम अवैध वसूली खेल बदस्तूर जारी कैमरे में कैद हुई अवैध वसूली की वीडियो।
कस्टम पुलिस के कर्मी बगैर वर्दी के ड्यूटी करते आये नजर

भारत नेपाल सीमा पर चेकिंग करने के लिए सरकार द्वारा अलग अलग विभाग की चौकियों की तैनाती की गई है जिससे आवागमन करने वाले दोनों ही देशों के नागरिकों की जामातलाशी हेतु सहूलियत हो सके और दोनों ही देशों के रोटी बेटी संबंध भी कायम रहे।
लेकिन बॉर्डर पर तैनात भारतीय कस्टम विभाग के कुछ कस्टम पुलिस कर्मियों के कारनामे दोनों देशों के रिश्तों में दरार पैदा करने का काम बखूबी निभा रहा है। बनबसा बॉर्डर पर नेपाली सैंकड़ो महिलाएं रोजाना साइकिलों पर भारत से नेपाल खाद्य सामग्री ले जाती है जिसके एवज में कस्टम चौकी अवैध वसूली कर खाकी पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है।
मीडिया के कैमरे में कस्टम की अवैध वसूली की करतूत कैद हुई तो अपने इस घिनोने अवैध वसूली के कारनामो से इनकार करते नजर आ रहे है इतना ही नही तैनात कस्टम चौकी पर कस्टम पुलिस कर्मी आधी वर्दी पहनकर ड्यूटी करता नजर आया मीडिया कर्मी ने जब अवैध वसूली के बारे जानना चाहा तो जनाब कहने लगे हमारा तो रिटायरमेंट है जो करना है कर लीजिए संबंधित कस्टम के उच्च अशिकारी से मामले के बारे में पूछना चाह तो अधिकारी नदारद मिले आपको बताते चले कि कस्टम द्वारा वर्षों से की जा रही अवैध वसूली मामले उच्च अशिकारियों के सामने आते रहे है उसके बाबजूद कोई कार्यवाही नही होती है जिससे कस्टम पुलिस कर्मियों के अवैध वसूली को लेकर हौंसले बुलंद है।

RELATED LATEST NEWS