खटीमा– खबर का असर प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

17 मई 2024 ( सीमान्त की आवाज़)  जनपद उधम सिंह नहर के तहसील खटीमा ब्लॉक के ग्राम सिग्लपट्टी प्राथमिक विद्यालय में  बगैर अनुमति के प्रधानाध्यापिका द्वारा यूकेलिप्टस की आड़ में 12 आम  के फलदार पेंडो पर आरी चलवा पेंडो को बेच दिया था जिसकी खबर सीमान्त की आवाज़ न्यूज़ पोर्टल में  विस्तार पूर्वक प्रसारित की गई थी मामले में अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजीत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है

जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीईओ बेसिक ने यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि खटीमा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकलपट्टी के परिसर से 14 पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। इसकी जांच को लेकर कमेटी गठित की गई थी।

जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनजीत कौर की ओर से विद्यालय परिसर में बगैर अनुमति व अवैध रूप से यूकेलिप्टिस के 14 पेड़ कटवाने का पता चला। डीईओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को अवैध रूप से पेड़ कटवाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

काटे गए पेड़ों का मूल्य लाखों रुपये होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें