Home » राष्ट्रीय » खटीमा–सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की हत्या क्षेत्र में दहशत

खटीमा–सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की हत्या क्षेत्र में दहशत

अज्ञात दो नकाबपोश बदमाशो ने दियूरी मे ज्वैलर्स को गोली मार दी जिससे ज्वेलर्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगो ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने ज्वेलर्स को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।बताया जा रहा है कि ज्वेलर्स की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खगालने में जुटी हुई है। घटना से दियूरी में दहशत का माहौल है।
मंगलवार देर शाम को नानकमत्ता निवासी ज्वेलर्स रमेश रस्तोगी पुत्र शमशेर रस्तोगी उम्र 40 निवासी नानकमत्ता दुकान पर बैठ जेवरात का काम कर रहा था की अचानक बाइक से आए दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश जिनमें से एक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरे ने दुकान में घुस कर ज्वेलर्स को गोली मार दी । फायर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिस हुआ वही दूसरी गोली ज्वेलर्स के गले में लगी जिससे आराधना ज्वेलर्स के मालिक रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।गोली लगने की आवाज सुन बगल में ही बाहर खड़े अवतार ने शोर मचाया जब तक आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को दी। घायल ज्वेलर्स को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए इमरजेंसी डॉक्टर निशिकांत ने रमेश रस्तोगी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज़ :- मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को सभी जनजातीय ग्रामों में कैम्प लगाकर जनजातीय समुदायों के लोगो को जनजाति प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्य करने वाले सभी 17 विभागों को अपने नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं।