Home » राष्ट्रीय » रुद्रपुर–मोदी की सभा से पूर्व कांग्रेसी महिलाओं को क्यों किया गिरफ्तार पढ़िए समाचार

रुद्रपुर–मोदी की सभा से पूर्व कांग्रेसी महिलाओं को क्यों किया गिरफ्तार पढ़िए समाचार

रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा सहित महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l उल्लेखनीय है कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय न मिल पाने से प्रधानमंत्री मोदी जी का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराना चाहती हैं l उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उत्तराखंड आए, लेकिन उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं दिला पाए और ना ही उन्होंने इस तरफ ध्यान दिया l आज प्रधानमंत्री के रुद्रपुर आगमन से पूर्व उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा सहित महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली जैसे ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डीडी चौक पहुंची,वहां तैनात पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया l इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की पुलिस से काफी नोक झोंक भी हुई l यहां प्रदेश अध्यक्ष रौतेला,मीना शर्मा,और मोनिका ढाली ने प्रधानमंत्री गो बैक के नारे भी लगाए l

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज :- नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण बना मौत का कारण, खटीमा में बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारियों पर प्रशासन खामोश

05 मई 2026 ( सीमांत की आवाज ) संवाददाता सुरेन्द्र गुप्ता  खटीमा/टनकपुर रोड NH-09 पर अतिक्रमण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के