Home » राष्ट्रीय » भारत नेपाल सीमा पर S.O.G.पुलिस टीम ने नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार

भारत नेपाल सीमा पर S.O.G.पुलिस टीम ने नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक चंपावत के नशे के विरुद्ध सख्त तेवरों का असर, लगातार सलाखो के पीछे पहुंच रहे है नशा तस्कर

ड्रगफ्री देवभूमी अभियान 2025 के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्र से 600 अदद नशे के इंजेक्शन ( रैक्सोजैसिक व फैमारगन इंजेक्शन) व 05.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद और 02 तस्कर(अभियूक्त ) मय मोटरसाइकिल म 2 प 237 सहित गिरफ्तार।

मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को ड्रगफ्री देवभूमी बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में श्री अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसकी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक, महोदय द्वारा एसओजी व थाना बनबसा को ठोस कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त के क्रम में दिनांक 03-02-24 को जनपद चम्पावत के *थाना बनवसा क्षेत्रान्तर्गत *थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण व एस.ओ.जी प्रभारी मनीष खत्री एंव ANTF प्रभारी श्री सोनू सिंह के नेतृत्व* में चौकी शारदा बैराज पुलिस टीम व एस.ओ.जी टीम * द्धारा संयुक्त चैकिंग के दौरान मलेरिया नाला बैराज बन्धा मार्ग पर * मो0 सा0 नं0 म2 प 237 को चैकिंग हेतू रोका गया व संदिग्ध स्थिति मे भागने का प्रयास कर रहे मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति क्रमश: 1- राहुल सुनाम पुत्र गणेश सुनाम निवासी वार्ड नंबर 18 महेन्द्र नगर जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 26 2- सूर्य विक्रम शाह पुत्र वीर बहादुर शाह निवासी उपरोक्त को पकड़ा गया चैकिंग करने में इनके कब्जे से बरामद थैलो में क्रमश: अभि0 सूर्य विक्रम शाह सें
1- 170 अदद Bhuprenorphine Injection IP REXOGESIC( रैक्सोजैसिक)
2- 170 अदद Promethazine Injection PHENERGAN( फैमारगन)
3- 03.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई तथा अभि0 राहुल सुनाम से 1- 130 अदद Bhuprenorphine Injection IP REXOGESIC( रैक्सोजैसिक)
2-130 अदद Promethazine Injection PHENERGAN( फैमारगन)
3-02.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई मो0 सा0 रजि0 नं0 म2 प 237 को कब्जे मे लेकर दोनो को नियामानुसार गिरफ्तार किया गया ! अभियुक्तगणों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना बनवसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है ! अभियुक्तगणों ने पुछताछ कि यह नशीले इंजेक्शन व स्मैक पीलीभीत से लेकर आए हैं ,जो बनबसा बॉर्डर के रास्ते नेपाल ले जाने की फिराक में थे। पीलीभीत में यह नशें के इंजेक्शन अभियुक्त गणों को नेपाली मूल के मूसा नामक व्यक्ति ने लाकर दियों थें जिसे महेंद्रनगर पहुंचने पर इन्हें भी इसमें से नशे के इंजेक्शन वह स्मैक,मिलती तय हुआ था। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया कि वह नशे की इंजेक्शन लगभग ₹40 भारतीय मुद्रा में खरीदते हैं, जो महेंद्रनगर नेपाल के आसपास के क्षेत्र में 600-700 रूपयों के हिसाब से बेचे जाते हैं।अभियुक्तगण काफी लम्बे समय से तस्करी में लिप्त हैं तस्करों के सम्पर्क की जांच की जा रही है !
विशेष :- उक्त बरामदगी जनपद के बोर्डर पर पकड़ी गयी नशे के इंजेक्शन की सबसे बड़ी रिकवरी है बरामद इंजेक्शन की किमत 02 लाख रूपए व स्मैक की किमत करीब 50 हजार रू0 है !
पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत द्वारा उक्त टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार की घोषणा की गई है।
अभियुक्तगण –
1- राहुल सुनाम पुत्र गणेश सुनाम निवासी वार्ड नंबर 18 गुरुकुल स्कूल महेन्द्र नगर थाना जीपक जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 26
2- सूर्य विक्रम शाह पुत्र वीर बहादुर शाह निवासी वार्ड नं0 18 फ्लोरिडा स्कूल महेन्द्र नगर थाना जीपक जिला कंचनपुर नेपाल उम्र 28 वर्ष
*बरामदगी अभि0 सूर्य विक्रम शाह सें
1- 170 अदद Bhuprenorphine Injection IP REXOGESIC( रैक्सोजैसिक)
2- 170 अदद Promethazine Injection PHENERGAN( फैमारगन)
3- 03.35 ग्राम स्मैक
4- तस्करी मे प्रयुक्त मो0 सा0 रजि0 नं0 म 2 प 237
5- 01 मोबाइल, आधार कार्ड, 1100 रू0 नेपाली 600 रू0 भारतीय ,01 टिकट पीलीभीत से बनवसा रोडवेज
अभि0 राहुल सुनाम से
1-130 अदद Bhuprenorphine Injection IP REXOGESIC( रैक्सोजैसिक)
2-130 अदद Promethazine Injection PHENERGAN( फैमारगन)
3-02.35 ग्राम स्मैक
4- 01 मोबाइल, 01 टिकट रोडवेज,1400 रू0 भारतीय,500 रू0 नेपाली
आपराधिक इतिहास- अभियुक्त उपरोक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम
01- उ0 नि0 ललित पाण्डेय प्रभारी चौकी शारदा बैराज थाना बनबसा
02-हे0 का0 गणेश सिंह SOG
03-हे0 का0 मतलूब खान SOG
04-हे0 का0 जगवीर सिंह
05-हे0 का0 रघुनाथ गोस्वामी
06-का0 नवल किशोर SOG

RELATED LATEST NEWS

Latest News

Big news / उधम सिंह नगर में धान खरीद पर करोड़ों का घोटाला उजागर, फर्जी गेट पास और कागजी खरीद के खेल की होगी हाईलेवल जांच

07 दिसंबर 2025 ( सीमांत की आवाज ) खबर सूत्रों के हवाले से धान खरीद में बड़ा घोटाला शामिल घोटाले