Home » राष्ट्रीय » तहसील प्रशासान ने धान क्रय केंद्र का किया निरक्षण

तहसील प्रशासान ने धान क्रय केंद्र का किया निरक्षण

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (U.C.F.) द्वारा खटीमा के ग्राम तिगरी में धान क्रय केंद्र पर किसानों का धान तोल की जा रही है जिसमें लगी इलेक्ट्रिक तोल मशीन की शिकायत प्रशासान से की गई थी बताया जा रहा है कि अभी तक खराब तोल मशीन पर धान को तोला जा रहा था शिकायत पर खटीमा तहसीलदार हिमांशु जोशी ने केंद्र निरक्षण किया जिसमें मशीन का निरक्षण किया गया।

मौके पर राजस्व टीम ने धान क्रय केंद्र पर सभी दस्तावेजो की जांच की निरक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर बैठे प्रभारी समेत कर्मियों की फटकार लगाते हुए खराब तोल मशीन की जगह दूसरी तोल मशीन को लगवा धान की तोल शुरू करवा निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में किसानों के अनाज को सही ढंग से तौला जाए। निरक्षण करने पहुंचे तहसीलदार हिमांशू जोशी,नायाब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, स्टेनो मनीष पंत आदि थे

RELATED LATEST NEWS

Latest News