Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज़ :-टनकपुर क्षेत्र अन्तर्गत होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार तथा युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक किये जाने हेतु टनकपुर में किया गया मिनी मैराथन का आयोजन

बिग न्यूज़ :-टनकपुर क्षेत्र अन्तर्गत होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार तथा युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक किये जाने हेतु टनकपुर में किया गया मिनी मैराथन का आयोजन

7 फरवरी ( सीमान्त की आवाज़ )

*टनकपुर क्षेत्र अन्तर्गत होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार तथा युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक किये जाने हेतु टनकपुर में किया गया मिनी मैराथन का आयोजन*

* पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा किया गया हरी झण्डी दिखाकर मिनी मैराथन को रवाना*

*स्पोर्टस स्टेडियम टनकपुर से बूम तक 02 आयु वर्गों में किया गया मिनी मैराथन का आयोजन*

आज दिनांक 07.02.2025 को जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत *38वें राष्ट्रीय खेल के प्रचार प्रसार* तथा *युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से जागरूक* किये जाने हेतु *स्पोर्टस स्टेडियम टनकपुर से बूम तक* में *मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन* किया गया । यह मैराथन दौड़ 02 आयु वर्गों (अंडर 14 बालक /बालिका तथा ओपन वर्ग की बालक बालिका) में आयोजित की गयी। अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत* द्वारा *स्पोर्टस स्टेडियम टनकपुर* में हरी झण्डी दिखाकर मैराथन का शुभारम्भ किया गया । इस मिनी मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । यह आयोजन न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, बल्कि यह युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेलो को अपने जीवन में अपनाने के सम्बन्ध में प्रेरित करने हेतु किया गया ।

मैराथन में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियो को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया तथा जीवन में सदैव खेलों को अपनाने तथा नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

 

RELATED LATEST NEWS