हल्द्वानी: गौला पुल के पास ट्रक खाई में गिरा आग लगने से ट्रक जलकर हुआ खाक-देखे-VIDEO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

30 अप्रैल 2024 (सीमान्त की आवाज़) हल्द्वानी: बायपास रोड पर गौला पुल तिराहे के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. ट्रक खाई में गिरते ही ट्रक में आग लग गया यही नहीं ट्रक की आग अपने जंगल को भी अपने चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है,

अग्निशमन अधिकारी हल्द्वानी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है जहां अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि गोलापार पुल के पास UP25CT6130 (18 टायरा ट्रक ) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है जिस कारण उसमें आग लगी हुई है यही ट्रक की आग जंगलो की तरफ फैल रही है जिसके बाद तुरंत अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है.
गनीमत रहेगी ट्रक खाई में गिरते ही घायल ट्रक चालक किसी तरह से ट्रक से बाहर निकाल सड़क तक पहुंचा. जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें