Home » राष्ट्रीय » Uttarakhand–ड्राइवर का बेटा सेना में बना अधिकारी j&kमें मिली प्रथम तैनाती

Uttarakhand–ड्राइवर का बेटा सेना में बना अधिकारी j&kमें मिली प्रथम तैनाती

11 Dec. 2023. Haldwani. पूरनपुर कुमेटिया (लामाचौड़ खास) निवासी हिमांशु पांडे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं, उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा किया है और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद वह अब सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं, हिमांशु पांडे के सेना अधिकारी बनने पर इलाके में खुशी का माहौल है, उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

हिमांशु पांडे ने वर्ष 2022 में हुई सीडीएस परीक्षा में पूरे देश में टॉप किया था, उसके बाद उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में 1 साल का प्रशिक्षण लिया, हिमांशु को जम्मू कश्मीर में तैनाती मिली है। हिमांशु मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के शेराघाट के रहने वाले हैं, उनके पिता एक प्राइवेट फर्म में ड्राइवर का काम करते हैं, पिता का नाम कमल पांडे है जबकि मां दुर्गा देवी एक गृहिणी हैं। हिमांशु की बहन भावना पांडे एसबीआई गुजरात में पीओ और छोटा भाई योगेश पांडे कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। हिमांशु बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे।हिमांशु पांडे बचपन से ही सेना में जाना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है, उनकी मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सेना में प्रवेश के लिए हुई सीडीएस परीक्षा में पूरे देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया, हिमांशु पांडे को गोरखा राइफल में कमीशन मिला है।

हिमांशु के सेना में अधिकारी बनने पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है, उनके घर में लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, इलाके के कई गणमान्य लोगों ने उनके घर में पहुंचकर हिमांशु को बधाई दी है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज:- मुख्यमंत्री धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन, 10 एकड़ जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू

5 जून 2025 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में वन विभाग

बिग न्यूज़ :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखण्ड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए उन्होंने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया।