पीलीभीत सड़क हादसे में तीन की मौत 14 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सीमान्त की आवाज़ पीलीभीत में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां पीलीभीत से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले NH 730 पर बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा महेश गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई हादसे से घबराकर कंटेनर के ड्राइवर ने कंटेनर को तेजी में भागने की कोशिश की जिससे आगे जा रहे एक टेंपो से उसकी टक्कर हो गई और टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो खाई में जा गिरा

जिससे टेंपो में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों के इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टर की टीम उनका इलाज कर रही है


साथ ही पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। और कंटेनर के कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें