Home » Uncategorized » उत्तराखंड आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों व एजेंसियों को निर्देश

उत्तराखंड आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों व एजेंसियों को निर्देश

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ की बैठक*

*19 अप्रैल को विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग से जुड़े कार्मिकों को अलर्ट रहने के दिये निर्देश*

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.बी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिये कि मतदान के दिन मतदान समाप्ति तक सभी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहे। इसके अतिरिक्त विद्युत एवं पेयजल अपूर्ति से जुड़े संबंधित विभाग सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये हैं कि मतदान पार्टियों के अपने गंतव्यों तक सुरक्षित वापसी होने तक सभी राजमार्गों, सड़कों, संपर्क मार्गों पर लैंड स्लाइड या अन्य किसी भी बाधा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रखा जाए।

बैठक में अपर निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत समेत विविन्न विभागों एवं केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED LATEST NEWS

Latest News

बिग न्यूज : खटीमा: डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी के 25 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में मारी बाजी

18 फरवरी 2026 ( सीमांत की आवाज ) संवाददाता असद जावेद की रिपोर्ट  खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म

बिग न्यूज़ :- मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में जलवायु परिवर्तन पर स्टेट एक्शन प्लान की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जलवायु परिवर्तन पर स्टेट एक्शन प्लान में वांछित सशोंधन, जलवायु जोखिम, नीतिगत बिन्दुओं, राज्य के ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन की स्थिति, स्टेट एक्शन प्लान के वित्तीय पोषण, माॅनिटरिंग एव नियमित मूल्यांकन पर वन एवं पर्यावरण सहित सभी सम्बन्धित विभागों से विस्तृत चर्चा की।