बिग न्यूज :- उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने खटीमा S.D.M. को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4 अगस्त 2025 ( सीमांत की आवा )  उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन ने आंदोलनकारियों की पेंशन को लेकर खटीमा उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री आलोक गोयल के नेतृत्व में दर्जनों राज्य निर्माण सेनानियों ने पेंशन को लेकर उपजिलाधिकारी खटीमा को ज्ञापन सौंप रुकी पेंशन को जल्द देने की मांग की है ज्ञापन देने वालों ने बताया कि 450 उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन प्राधिकार पत्र को जिलाधिकारी को प्रेषित किया था जिसमें 14 लोगो की पेंशन प्राधिकार पत्र को प्रेषित नहीं किए गए है जिस कारण चार माह की पेंशन लंबित है पड़ी उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जल्द बकाया आंदोलनकारियों के पेंशन प्राधिकारी पत्र कोषागार को उपलब्ध करवाए जिससे रुकी हुई पेंशन मिल सके ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश तिवारी,प्रदेश महामंत्री आलोक गोयल,मीडिया संयोजक असद जावेद,विधिक सलाहकार पुष्कर दत्त,सुरेन्द्र गुप्ता,राशिद अंसारी,समेत दर्जनों राज्य निर्माण सेनानी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें