Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज :- खटीमा नेशनल हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, खतरे में लोगों की जान

बिग न्यूज :- खटीमा नेशनल हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक, खतरे में लोगों की जान

14 अक्टूबर 2025 (  सीमांत की आवाज )

खटीमा। नेशनल हाईवे 09 पर इन दिनों ओवरलोड ट्रकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यह तस्वीर खटीमा हाईवे की है, जहाँ एक ट्रक धान की बोरियों से लदा हुआ ओवरलोड होकर गुजरता साफ दिखाई दे रहा है। ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों और आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और परिवहन विभाग की मिलीभगत से ओवरलोड ट्रक बेखौफ हाईवे पर दौड़ रहे हैं, जिससे सड़कों की हालत भी लगातार खराब हो रही है।

जनता ने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करे ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

RELATED LATEST NEWS