Home » राष्ट्रीय » बिग न्यूज : खटीमा में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

बिग न्यूज : खटीमा में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

26 मार्च 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा में चकरपुर और जागबुड़ा पुल के बीच दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो हिस्सों में बंट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के दौरान बाइक कार के अंदर तक घुस गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान नावेद खान और नमन, दोनों निवासी वार्ड नंबर 13 खटीमा के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED LATEST NEWS

Latest News