बिग न्यूज : – चंपावत गैस केंद्र प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने जहर खाकर दी जान, दबाव बना वजह का अंदेशा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

06 अप्रैल 2026 सीमांत की आवाज 

उत्तराखंड के जनपद चंपावत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल की शाम रावत ने यह कदम उठाया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचायनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि गैस वितरण में लगातार बढ़ते दबाव और कार्यभार के चलते रावत मानसिक रूप से परेशान थे, जिसे इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय रावत मूल रूप से ऋषिकेश के निवासी थे और चंपावत में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। उनके दो बेटे हैं, जो नौकरी में हैं।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गैस वितरण केंद्र में शोक के चलते 6 अप्रैल को गैस सिलेंडर वितरण बंद रखा गया है।
👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें