बिग न्यूज :- साहस, जुनून और पैडल की शक्ति — देवभूमि के राइडर्स अब हर शिखर को छू रहे हैं! खटीमा साइक्लिस्ट समर रूहेला ने जम्मू में 190 किमी राइड पूरी की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

6 मई 2026 ( सीमांत की आवाज )
साहस, जुनून और पैडल की शक्ति — देवभूमि के राइडर्स अब हर शिखर को छू रहे हैं!
खटीमा साइक्लिस्ट समर रूहेला ने जम्मू में 190 किमी राइड पूरी की
खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा निवासी साइक्लिस्ट और पेशेवर व्यापारी समर रूहेला ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित 190 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण साइकिल राइड को सफलतापूर्वक पूरा कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपनी खेल भावना, साहस और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय दिया।
यह आयोजन 1 मई से 3 मई तक जम्मू स्पोर्ट्स अथॉरिटी और भद्रवाह विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। राइड जम्मू से शुरू होकर पटनीटॉप के बर्फीले और दुर्गम रास्तों से होते हुए भद्रवाह तक पहुंची, जो कुल 190 किलोमीटर लंबी थी।
इस कठिन राइड में जम्मू, पंजाब, बरेली और उत्तराखंड (खटीमा) सहित कुल 35 राइडर्स ने भाग लिया। ऊंचाई, मौसम और चुनौतीपूर्ण मार्ग के बावजूद समर रूहेला ने हिम्मत और लगन के साथ इस राइड को सफलतापूर्वक पूरा किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देना और युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में भद्रवाह विकास प्राधिकरण के सीईओ संजीव जी का विशेष योगदान रहा।
समर रूहेला ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए जम्मू स्पोर्ट्स अथॉरिटी और भद्रवाह विकास प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को नई प्रेरणा मिलती है और साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें