बिग न्यूज :- मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 19 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता, जिलाधिकारी ने वितरित किए चेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) चम्पावत, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” अभियान एवं नियमित जनता मिलन कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों के क्रम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जनपद के 19 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं संकटग्रस्त परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष सरकार की संवेदनशील एवं जनहितैषी सोच का प्रतीक है, जिसके माध्यम से गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा अन्य विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर श्रीमती सावित्री देवी, श्री हरीश चन्द्र पंत, श्रीमती जीवन्ती देवी, श्री नाथूराम, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, श्रीमती सुशीला देवी, दीक्षा राय, मोहित कुमार, महेश राम, श्रीमती पूजा देवी, श्री आयुष जजरिया, श्रीमती कोमल देवी, श्रीमती रेवती देवी, श्रीमती बबीता देवी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती भावना देवी, श्री मोहन सिंह, श्री दिनेशानन्द जोशी तथा श्री ललित कुमार सहित कुल 19 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए।
लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए कठिन समय में बड़ी राहत साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें