बिग न्यूज :- चम्पावत में बनेगा पैराग्लाइडिंग हब, डाडा ककनई परियोजना के लिए 2.77 करोड़ रुपये स्वीकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

24 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) जनपद चम्पावत के डाडा ककनई क्षेत्र को साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की घोषणा संख्या-231/2026 के तहत डाडा ककनई पैराग्लाइडिंग परियोजना के लिए 2 करोड़ 77 लाख 33 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
पर्यटन अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के क्रियान्वयन के लिए प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त की गई है।
जिलाधिकारी Manish Kumar ने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और चम्पावत को साहसिक पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने की योजना का हिस्सा है। परियोजना के तहत पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि चम्पावत में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इन्हें धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है। डाडा ककनई में विकसित होने वाला पैराग्लाइडिंग हब देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।
शासनादेश के अनुसार परियोजना का क्रियान्वयन  (केएमवीएन) के माध्यम से किया जाएगा। निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता नियंत्रण के अनुरूप संपादित होंगे तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रयोगशाला परीक्षण सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
परियोजना के पूर्ण होने के बाद डाडा ककनई क्षेत्र साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा और चम्पावत जिले में पर्यटन विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें