25 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) किच्छा/ऊधमसिंहनगर, 25 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशामुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली किच्छा पुलिस ने 52.47 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल भी सीज कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में किच्छा पुलिस टीम ने 24 जून को चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा के रूप में हुई है। आरोपी को लालपुर श्मशान घाट रोड पुलिया से लगभग 50 मीटर आगे अवैध स्मैक का परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52.47 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
रवि सैनी (एसएचओ)
अनुराग सिंह (एसएसआई)
एसआई बसंत प्रसाद (चौकी प्रभारी लालपुर)
हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह
कांस्टेबल दीपक सिंह
कांस्टेबल इसरार






























