24 जून 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा। खटीमा-सितारगंज रोड स्थित टोल प्लाजा के समीप एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 108 आपातकालीन सेवा को सूचना मिली कि एक युवक सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।
सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नागरिक अस्पताल खटीमा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर सुनील दत्त जोशी (32 वर्ष), पुत्र बिशन दत्त जोशी निवासी बस्तिया, टनकपुर, जनपद चंपावत के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, युवक की असामयिक मृत्यु से परिजनों में शोक की लहर है।






























