बिग न्यूज :- रेड अलर्ट के बीच खाई में गिरी कार, चार लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) चम्पावत। रेड अलर्ट के बीच टनकपुर क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर 5 से 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम ने पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस को मौके पर भेजा। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में सवार चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें प्राथमिक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत रेड अलर्ट के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला आपदा कंट्रोल रूम 24×7 निगरानी कर रहा है और किसी भी आपात स्थिति में सभी विभागों के समन्वय से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें