26 जुलाई 2026 ( सीमांत की आवाज ) खटीमा/ऊधमसिंहनगर।
खटीमा कोतवाली में 26 जुलाई 2026 को क्षेत्रवासियों की ओर से एक तहरीर देकर 25 जुलाई की शाम निकाले गए कथित कांग्रेस के मशाल जुलूस को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बिना अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, आपत्तिजनक एवं अमर्यादित नारेबाजी की, प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगाकर आमजन को परेशानी में डाला। तहरीर में कहा गया है कि इससे खटीमा जैसे शांतिप्रिय शहर का माहौल खराब करने का प्रयास हुआ। प्रार्थी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ,सतीश चन्द्र भट्ट
,विकास पोखरिया (पूर्व सैनिक),अमित कुमार पाण्डेय(जिला उपाध्यक्ष),गोविन्द मेहरा,सुरेन्द्र सिंह (BDCसदस्य),गिरीश धामी,जीवन सिंह धामी,रमेश जोशी(व्यापारी),अमित जोशी,दीपक











