बिग न्यूज :- सेवा संकल्प फाउंडेशन ट्रस्टी गीता धामी के तत्वाधान में टनकपुर में सावन उत्सव की धूम, हजारों महिलाओं ने लिया हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

11 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) टनकपुर में सावन उत्सव की धूम, हजारों महिलाओं ने लिया हिस्सा
टनकपुर। जनपद चंपावत के टनकपुर में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी के तत्वावधान में सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत कर सावन के रंग में रंगते हुए जमकर आनंद लिया।
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में पहुंचीं गीता धामी ने भी झूले का आनंद लिया और महिलाओं के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए सावन पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
सावन उत्सव में महिलाओं ने गीत-संगीत और झूले का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। हजारों की संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें