बिग न्यूज :- शारदा नदी के बढ़े जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, डीएम ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

14 अगस्त 2026 ( सीमांत की आवाज ) टनकपुर शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को शारदा नदी तट स्थित खेतखेड़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने मौके पर कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शारदा नदी के बढ़े हुए जलस्तर का भी निरीक्षण किया।
डीएम ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें और किसी भी परिस्थिति में नदी के किनारे न जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नदी के जलस्तर और स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रघुवर दत्त भट्ट, सहायक अभियंता मनोज तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप कीर्ति तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें